BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
28-Jan-2024 02:54 PM
By First Bihar
DESK : पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार वो सच साबित हो ही गए। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पलटी मारी है और एक बार फिर से एनडीए का दामन थाम लिया है। ऐसे में जाहिर है नीतीश अब सभी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। नीतीश के पाला बदलने से उन पर चौतरफा हमला हो रहा है। इस बीच एआईएमआईएम ने नीतीश पर निशाना साधा है।
दरअसल, AIMIM ने अपने सोशल मीडिया पर असदुद्दीन ओवैसी के कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी नीतीश के पाला बदलने को लेकर बयान दे रहे हैं। इसमें एक वीडियो भी है जिसमें ओवैसी नीतीश की राजनीति पर सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ये आपकी कैसी सियासत है, कभी आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निकाह कर लेते हैं तो कभी तेजस्वी यादव से निकाह कर लेते हैं। कभी आप मोदी से तीन तलाक ले लेते हैं तो कभी तेजस्वी से तलाक ले लेते हैं।
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने तो पहले ही नीतीश कुमार को लेकर कह दिया था कि नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जो आशिकी है वो काफी मजबूत है। दोनों के बीच लैला मजनू से भी ज्यादा मोहब्बत है। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता से पहले ही कहा था कि गठबंधन के नाम पर जिसे वोट दिया जा रहा है उस गठबंधन के नीतीश कुमार एक दिन मोदी की गोद में जाकर बैठ जाएंगे।
इसके आलावा अपने एक पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि- JDU और RJD के परिवार के बाच जो सियासी नूरा-कुश्ती चल रही है, उसकी वजह से बिहार में जनता के वोट की कोई अहमियत नहीं रह गई है। ऐसे में अब बिहार की जनता को समझना होगा। जनता को इन पार्टियों के सियासी मायाजाल से निकलना होगा, उसके बाद ही बिहार का विकास उसकी तरक्की हो पाएगी।
आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का इस तरह से महागठबंधन से नाता तोड़ना कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा झटका है. बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को नीतीश ने ही इकट्ठा किया था लेकिन अब वो खुद ही इससे अलग हो गए।