Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
31-Oct-2022 05:03 PM
PATNA : बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी तक चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं। नीतीश कुमार अपनी खराब सेहत का हवाला दे रहे हैं लेकिन अब से थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार ने मोकामा नहीं जाने के फैसले को लेकर जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी करते हुए नीलम देवी के लिए वोट देने की अपील मोकामा की जनता से की है।
नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे मोकामा और गोपालगंज चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं। मोकामा और गोपालगंज से उन्होंने दूरी बना ली है। फर्स्ट बिहार ने सबसे पहले यह खबर दिखाई थी कि नीतीश कुमार किसी भी हाल में मोकामा नहीं जाएंगे और अब नीतीश कुमार ने जिस तरह वीडियो जारी करते हुए मोकामा की जनता से अपील किया है उससे साफ हो गया है कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी से नीतीश ने दूरी बनाए रखी है।
नीतीश कुमार के इस फैसले के बारे में उनका वीडियो शेयर करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में मतदाता मालिकों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की है।