Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत
24-Jul-2024 05:06 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जिस तरह से महिला विधायक पर भड़के उसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। विधानसभा में सीएम नीतीश आरजेडी की महिला विधायक पर हत्थे से उखड़ गए और कहा कि महिला हो.. कुछ जानती हो.. चुप रहो.. 2005 से पहले कुछ बोलने को मिलता था? सीएम नीतीश के इस बयान पर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने आपत्ति जताई है।
राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार की शुरू से आदत रही है. घरेलू मैटर है, हमलोग अच्छी तरह से जानते हैं कि नीतीश कुमार महिलाओं का कितना मान-सम्मान करते हैं. नीतीश कुमार किसी भी महिला के लिए अभद्र बात करते हैं. बिहार विधानमंडल के दोनों सदन में मुख्यमंत्री ने जिस तरह से महिलाओं को लेकर बात की उसको पूरी दुनिया ने देखा. देश-दुनिया के लोगों ने मजाक उड़ाया कि बिहार के मुख्यमंत्री क्या बोल रहे हैं. उनका शुरू से ही आदत है.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक तरफ महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं और दूसरी तरह महिलाओं को अनाप-शनाप बोलते हैं, इसपर राबड़ी देवी ने कहा कि यह सब दिखावा है, महिलाओं को असली सम्मान आरजेडी और महागठबंधन की पार्टियां देती हैं. ये लोग तो महिला को बेईज्जत करता है. नहीं बोलने आता है तो वह मंत्री नहीं थी. हमलोगों ने तो महिला विधायक को मंत्री बनाकर सम्मान दिया था.
राबड़ी ने कहा कि विपक्ष का तो काम ही है जनता के सवाल को सदन में उठाना। नीतीश कुमार को तो समझ में आना चाहिए, वो तो बहुत पढ़े लिखे हैं. सीएम नीतीश पर तीखा तंज करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार तो बड़े विद्वान हैं उनको तो महिलाओं को लेकर इस तरह का बात नहीं बोलना चाहिए.