खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Jul-2023 10:35 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : राजधानी पटना में भाजपा नेताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने कहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हत्यारे हैं। नीतीश कुमार को किसी अपराधी के पेड़ में एक लाठी मारने की भी हिम्मत नहीं है और शांत प्रवृत्ति के हमारे कार्यकर्ता पर उन्होंने लाठियां चलवाई है।
इसके आगे सम्राट ने कहा कि पार्टी की तरफ से आज हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर ब्लैक डे मनाया जाएगा। हम लोग नीतीश कुमार का प्रतिकार कर रहे हैं। नीतीश से हम अपने नेता की हत्या का बदला लेकर रहेंगे। आज हम लोग राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगेंगे।
पुलिस प्रशासन की तरफ से लगाए जा रहे हैं पत्थरबाजी और मिर्ची स्प्रे के इस्तेमाल के आरोप पर सम्राट चौधरी ने कहा कि एक वीडियो दिखा दीजिए जिसमें हमारा एक भी कार्यकर्ता ढेला भी चलाया हो। हम लोग शांत प्रवृत्ति के हैं हम लोग इस तरह का काम नहीं करते हैं। नीतीश कुमार को अगर ताकत है तो किसी अपराधी के पैर में एक लाठी भी मारकर दिखाएं तो फिर हम लोग जाने। पटना पुलिस नीतीश कुमार के इशारों पर काम कर रही है।
इसके अलावा सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से राजद को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि राजद तो पहले से ही गुंडों की पार्टी है वह हमें क्या ध्यान देगी। इस बार हम लोग विरोध अब हम लोग विशेषाधिकार लाने जा रहे हैं जिस तरह से हमारे विधायकों को पीटा गया है और सांसदों को पीटा गया है यह लोकसभा में विशेषाधिकार का प्रयोग करेंगे और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक भी इस मामले में शिकायत दर्ज करवाएंगे।