LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
19-Feb-2021 08:24 PM
PATNA : गुरूवार को लोक जनशक्ति पार्टी के 208 नेताओं को जेडीयू में शामिल कराने के दावे के बाद हमलावर लोजपा ने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. लोजपा ने नीतीश को पत्र लिख कर कहा है कि अब सिर्फ उनकी सरकार में ही नहीं बल्कि पार्टी में भी घोटाला हो रहा है. मुख्यमंत्री उसकी जांच करा लें वर्ना आरसीपी सिंह जेडीयू को बर्बाद कर देंगे.
राजू तिवारी ने लिखा पत्र
लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजू तिवारी ने आज नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. राजू तिवारी ने कहा है कि कल यानि गुरूवार को जेडीयू ने दावा किया है कि लोजपा के 208 नेताओं को पार्टी में शामिल करा लिया गया है. जेडीयू ने जिन 208 लोगों की सूची जारी की है, लोजपा उनमें से 200 से ज्यादा लोगों को जानती तक नहीं है. बाकी बचे लोग भी ऐसे हैं जिन्हें काफी पहले ही लोजपा से निकाला जा चुका था.
राजू तिवारी ने कहा है कि जेडीयू ने जिन लोजपा नेताओं की सूची जारी की है, उनके नाम के साथ मोबाइल नंबर दे देना चाहिये था ताकि लोक जनशक्ति पार्टी भी पता करती कि ये कौन लोग हैं. पत्र में कहा गया है कि इस सूची में फर्जीवाडे के सिवा और कुछ नहीं है. हद तो ये है कि सूची में कई ऐसे लोगों का नाम दिया गया जिन्होंने सार्वजनिक बयान दिया कि वे किसी मिलन समारोह में नहीं गये हैं और मजबूती से लोजपा में बने हुए हैं.
फर्जीवाड़ा कर रहे हैं आरसीपी सिंह
लोजपा ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये आरसीपी सिंह फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. नीतीश कुमार उनके दावे की जांच करा लें. आरसीपी सिंह उनकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं. ऐसे ही नीतीश कुमार अपनी पार्टी को मजबूत बनायेंगे. लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार को विपक्षी पार्टियों के बजाय अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये वर्ना वे पार्टी के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी ले डूबेंगे.