ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / CM नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान भागलपुर से, इस दिन से होगी...

CM नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान भागलपुर से, इस दिन से होगी शुरुआत

09-Feb-2022 08:29 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान यात्रा स्थगित कर दिया गया था. लेकिन बिहार में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है. संक्रमण तेजी से घटने के बाद एक बार फिर से चीजें शुरू होने वाली है. जानकारी के अनुसार 22 फरवरी से मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान की शुरुआत करेंगे. 


इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलों में जन सभाओं के माध्यम से समाज सुधार का फिर आह्वान करेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 फरवरी को भागलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि 23 फरवरी को मुख्यमंत्री की सभा जमुई में होगी. फिर 26 फरवरी को मुख्यमंत्री बेगूसराय में जनसभा करेंगे.


बता दें भागलपुर की समाज सुधार अभियान यात्रा में बांका जिले की जीविका दीदी शामिल होंगी दूसरी तरफ जमुई की सभा में लखीसराय शेखपुरा और मुंगेर की जीविका दीदी शामिल होंगी. और बेगूसराय की सभा में खगड़िया की जीविका दीदी भी शामिल होंगी. मुख्यमंत्री की जनसभाओं में जिलों के जीविका समूह की महिलाएं खास तौर पर आमंत्रित रहेंगी. बता दें कि जनसभाओं में राज्य में पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह मुक्ति अभियान से संबंधित राज्य सरकार की कई नीतियों और फैसलों पर विचार रखे जाएंगे.


हालांकि इस बार समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के दौरान समीक्षात्मक बैठक नहीं होगी. जनसभाओं में CM नीतीश के अलावा मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग के और संबंधित जिलों के प्रभारी सचिव और पुलिस महानिदेशक शिरकत करेंगे.


आपको बता दें समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी से सभा का आगाज किया था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ रहे केस की संख्या को देखते हुए इसे बीच में ही स्थगित कर देना पड़ा था.