ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश के निशाने पर चिराग और तेजस्वी, बोले- क्रिकेट और सिनेमा से आने...

नीतीश के निशाने पर चिराग और तेजस्वी, बोले- क्रिकेट और सिनेमा से आने वाले क्या बोलेंगे

01-Nov-2020 08:29 PM

PATNA :  बिहार चुनावमें सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के ऊपर करारा हमला बोला है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को निशाने पर लिया है. नीतीश कुमार ने उनके पास्ट लाइफ के बारे में सवाल उठाया है. बहुत ही कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग पहले क्या करते थे.


सीएम नीतीश ने कहा कि क्रिकेट और सिनेमा से आने वाले लोग क्या बोलेंगे. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या-क्या बोलते रहता है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी वादे पर नीतीश ने चोट किया है. 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के वादे पर नीतीश ने लालू के बेटे पर निशाना साधा है.


सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष हमको क्या घेरेगा ? ये लोग जो बोल रहे हैं, क्या कभी किसी ने राज्य के बारे में सोचा है, किसी को सरकारी नौकरी क्या मिली है. उनका 15 साल जो राज था, उस राज्य में 10 साल झारखण्ड और बिहार एक था. 15 साल बिहार-झारखण्ड के साथ इन्होने कुल कितनी नौकरी दी  थी. मात्रा 95000 हजार नौकरियां दी गई थीं. 


उन्होंने कहा कि हमलोगों को जो मौका मिला, उसमें 6 लाख से ज्यादा बरोजगारों को नौकरी दी गई. और भी कितने लोगों का  इंटरव्यू चल रहा है. विपक्ष जिस तरीके की बात कर रहा है, वह हास्यास्पद है.


एक लाख 44 हजार करोड़ रुपया एक साल में न्यूनतम चाहिए. जब वह राज कर रहे थे उनका बजट कितना था. जो कह रहे हैं क्या वह कर देंगे.