IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
22-Dec-2019 04:35 PM
By neeraj kumar
PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पोर्न साइट बंद करने को लेकर पीएम मोदी को लेटर लिखा था. इसको लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज मजबूरी बताई. कहा कि एक साइट को बंद किया जाता है तो लोग दूसरी साइट पर लोग चले जाते हैं. नीतीश कुमार की मांग पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है. मैंने इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया हैं.
जदयू प्रवक्ताओं पर कुछ नहीं बोलेंगे
प्रसाद ने एनआरसी पर आ रहे जदयू प्रवक्ताओं के बयान पर बोलने से इंकार कर दिया. कहां कि हम केसी त्यागी के बयानों पर कुछ नहीं बोलेंगे. जदयू एनडीए का पार्ट हैं. हमलोगों की नीतीश कुमार से बात हो जाती हैं. इसलिए प्रवक्ताओं के बयान पर कोई कमेंट करने की जरूरत नहीं हैं. वही, चिराग पासवान के एनआरसी के विरोध के बयान पर प्रसाद कुछ नहीं बोले और बचते हुए नजर आए और सिर्फ इतना कहा कि वह भी एनडीए के पार्ट हैं.
राजद दें जवाब
बिहार बंद के दौरान तोड़फोड़ पर प्रसाद ने कहा कि एनआरसी पर चर्चा बेबुनियाद है. इस पर चर्चा करने का और जोड़ने का कोई मतलब नहीं. राजद जवाब दें कि ऑटो को तोड़ा जाता है बंद के दौरान हिंसा फैलाई जाती है क्या वो इसका समर्थन करते है? कांग्रेस पार्टी को कोई शर्म नहीं है. देश को तोड़ने की कोशिश ना करें. बाकी काम पुलिस कर रही है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है. लेकिन हमें चाहिए आजादी ये कहां से आती है बस में अचानक से आग लग जाती है. ये कैसे होता है ?