Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
08-Jan-2024 09:27 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष नए साल में आज पहला जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जिसमें लोगों की शिकायत सुनेंगे और ऑन स्पॉट उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार में तय विभागों की समस्याएं ली जाएंगी। जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कैबिनेट विभाग की ओर से संबंधित सभी विभाग को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे आज नए साल का दूसरा सोमवार है। इससेपहले सोमवार को 1 जनवरी होने के कारण जनता दरबार का आयोजन नहीं हुआ था। ऐसे में 8 जनवरी को मुख्यमंत्री साल का पहला कैबिनेट की बैठक भी करने जा रहे हैं। शाम 4:00 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। जिसमें कई एजेंट पर मुहर लगा सकती है।
बताया जा रहा है कि, आने वाले कल के दिन पहला कैबिनेट हो सकता है। इस कारण मुख्यमंत्री कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। जिस पर सब की नजर रहेगी। खासकर महागठबंधन की सरकार ने 10 लाख नौकरी 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है।स्वास्थ्य और अन्य विभाग में अभी बड़े पैमाने पर बहाली होने की बात सरकार की ओर से की जा रही है। इससे पहले 26 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। जो 2023 का अंतिम कैबिनेट था अब नए साल में 2 सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे. जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।