पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
18-Oct-2020 03:35 PM
BHOJPUR: तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीतने के तुरंत बाद सभी विधायकों को सख्त हिदायत दी जाएगी कि अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं का दो महीने के अंदर निदान करें. हम लोग हवाबाज़ी नहीं करते हैं. हम लोग अध्ययन करते हैं और उस हिसाब से काम करते हैं.
नीतीश कुमार ने कहा कि कितने डॉक्टर लोगों का अपहरण हुआ? कितना व्यापारी भाग गया? भोजपुर जिले ने काल का वो दंश झेला है इसलिए मत देते वक्त ध्यान रखें कि फिर से वो युग नहीं आने देंगे. कौशल कुमार विद्यार्थी को मौका दीजिये. मौका मिलेगा तो दिल से काम करेंगे, आपके विकास के लिए काम करेंगे. हमने कितना काम किया है. युवाओं के लिए पहले कितने कम संस्थान थे. हमने तय किया हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, हर जिले में पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज के बनाने के लिए हमने काम किया.
नीतीश कुमार ने कहा कि नल का जल, बिजली पहुंचा दी, लेकिन आगे चलकर वो खराब भी हो सकता है तो उसके रखरखाव के लिए एक-एक काम करेंगे. हर घर में बिजली तो पहुंचा दी है अब एक-एक गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे. अब महिलाएं भी विकास के काम में लगी हैं. पुलिस में तो हैं ही, जीविका समूह के माध्यम से भी महिलाएं काम कर रही हैं. हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर काम किया. 10 लाख जीविका समूह बन गए. 1 करोड़ 20 लाख महिलाएं जुड़ गईं. 15 साल तक पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला. पति अंदर गए पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया. कितने नरसंहार हुए? कितने अपराध हुए? नक्सल गतिविधियां होती थीं लेकिन कुछ कर पाते थे? उसके बाद भी बिहार की जनता ने 3 बार मौका दिया, जब नहीं कर पाए तो हमें मौका दिया.