अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Oct-2020 11:31 AM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने निश्चय संवाद के तहत 11 विधानसभा के लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव अभियान शुरू हो गया है. कोरोना संकट के चलते कम समय में तीन फेज का चुनाव होने वाला है. कम समय है, लेकिन हर जगह पहले चुनाव में हम जाते थे, लेकिन चाहकर भी इस बार हर जगह पर जाना संभव नहीं है. वर्चुअल मीटिंग किया जा रहा है. जल्द ही पीएम मोदी के साथ चुनाव प्रचार करेंगे.
नीतीश कुमार ने कहा कि कल से हमलोग चुनावी प्रचार की शुरूआत करने जा रहे हैं. इस बीच कई जगहों पर जाएंगे. लेकिन हर जगह पहुंच पाना इस बार संभव नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना कब खत्म होगा यह कोई नहीं जानता है. लॉकडाउन के दौरान आने वाले लोगों को हमलोगों ने क्वॉरेंटाइन कर रखा और जाने के दौरान सभी को एक-एक हजार रुपए दिया गया. कई इंतजाम किए है. जिसके कारण बिहार में कोरोना कम हुआ है. कोरोना कॉल में बहुत काम हुआ. लेकिन हमलोग बात करने में नहीं काम करने में यकीन करते हैं. बिना वजह प्रचार नहीं करते हैं.
नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस दुनिया भर में फैला हुआ है. कोई नहीं जानता संक्रमण ऊपर जाएगा या नीचे, बिहार में नीचे गया. इसके लिए हमने काम किया है. 22 लाख लोगों को ट्रेन के माध्यम से लाया गया. 15 लाख लोगों को क्वॉरेंटाइन करने की व्यवस्था की गई. कोरोना में हमने लोगों की आर्थिक मदद की. अनाज दिया लेकिन हमारी आदत नहीं है कि बेवजह प्रचार करें लेकिन लोग सवाल करते रहते हैं तो बताना पड़ता है. 15 लाख लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रखा गया और सभी का समुचित ख्याल रखा गया. हर आदमी के ऊपर 5300 रुपये खर्च किये गए है, जितने हमने इंतज़ाम किया है उतने का तो इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा लेकिन फिर भी सभी संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं.