खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Jul-2023 10:05 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बुधवार को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार की 40 की 40 सीटे बीजेपी जीतेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में फिर से देश में सरकार बनेगी। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार से जाने वाले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को हाफ कर देंगे और 2025 के विधानसभा चुनाव में साफ कर देंगे
भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 में फिर से बीजेपी पूरे भारत मे भारी मतों से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। बिहार की 40 में 40 सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि 2024 में राजद और जदयू को हाफ कर देंगे और 2025 में उन्हें पूरी तरह साफ कर देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज सभी भ्रष्टाचारी नेता एक साथ आ गए है। एक तरफ अकेले मोदी जी खड़े है और दूसरी तरफ ये भ्रष्टाचारी नेताओं की टोली है।
उन्होंने नीतीश कुमार के साथ अब गठबंधन करने की किसी भी सम्भावना से इनकार करते हुए कहा कि अब वह बिहार से जाने वाले है।बिहार में उनकी कोई अहमियत नहीं रह गयी है। नीतीश कुमार बिहार में झूठी शराबबंदी कर राजस्व का भारी घाटा करा रहे है, जबकि हकीकत यह है कि अब शराब होम डिलीवरी से मिलती है। पुलिस गरीबों पर शराबबंदी के नाम पर अत्याचार कर रही है। बिहार की जनता त्रस्त है।