Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम
06-Jan-2020 06:23 PM
PATNA: हत्या के मामले में सीएम नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद पूरा जेडीयू ही आरजेडी पर हमलावर हो गया है। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू के लाल तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। कभी नीतीश कुमार पर हत्या के आरोप में तीखे हमले करने वाले तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू यादव के संबोधन में नाम के आगे सजायाफ्ता लगाने की नसीहत दी है।
नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूं तो चरवाहा विद्यालय के शब्दकोश ने आपकी भाषाई उद्दंडता जाहिर कर ही दी है।उम्मीद है, ज्ञानचक्षु खुल गए होंगे।सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जब पटना हाईकोर्ट के दोषमुक्ति का आदेश कायम रखा, शर्म न लगे तो लगे हाथ पिताश्री के संबोधन में सजायाफ्ता शब्द का भी समावेश कर ही लें।
बता दें कि इसस पहले भी नीरज कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राजनीतिक ज्ञान बांटने से पहले अक्षर ज्ञान की नसीहत दी थी। राजद के पोस्टर में शाब्दिक त्रुटियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने राजद नेता को मनोहर पोथी और ऑल इन वन पुस्तक की प्रति भेजी थी। इसके साथ मंत्री ने उन्हें पत्र भी लिखा और कहा कि 3 जनवरी को राजद द्वारा जारी पोस्टर में कई गलतियां थीं। ऐसे में वे अपने कार्यकर्ता को पहले अक्षर ज्ञान दिलवाएं।