ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / नीतीश को सबसे पहले पीएम मटेरियल बताने वाले सुशील मोदी ने साधी चुप्पी,...

नीतीश को सबसे पहले पीएम मटेरियल बताने वाले सुशील मोदी ने साधी चुप्पी, बोले.. इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा

31-Aug-2021 12:17 PM

PATNA : कभी बिहार का उप मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार को सबसे पहले पीएम मटेरियल बनाने वाले सुशील कुमार मोदी ने अब इस मामले पर चुप्पी साध ली है. साल 2012 में सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को सबसे पहले पीएम मैटेरियल बताया था. तब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं थे और केंद्र में यूपीए की सरकार थी. बाद में 2013 के अंदर जब नरेंद्र मोदी को पीएम का उम्मीदवार बनाया गया तो नीतीश कुमार ने बीजेपी से रिश्ता तोड़ लिया था. इसके बावजूद कई मौकों पर सुशील मोदी नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताते रहे. लेकिन अब सुशील मोदी केंद्र की राजनीति में है और उनका रुख भी पहले से बदल चुका है.


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी से आज यह सवाल हुआ कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. तो सुशील मोदी ने हाथ खड़े कर दिए. सुशील मोदी से दो बार मीडिया ने यह सवाल किया लेकिन दोनों बार उन्होंने केवल इतना कहा है कि वह इस मामले पर कुछ नहीं बोलेंगे.



आपको बता दें कि सुशील मोदी कभी नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाते थे. जेडीयू ने पिछले दिनों नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताते हुए प्रस्ताव पारित किया था. ऐसे में सुशील मोदी नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने से कैसे किनारा कर सकते थे. लिहाजा उन्होंने इस सवाल पर चुप रहना ही मुनासिब समझा. एक तरफ बीजेपी के नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं.



इसके अलावा सुशिल मोदी ने बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की होने वाली बैठक को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगले महीने 4 और 5 सितंबर को बिहार के खगड़िया में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की  दो दिवसीय बैठक होने वाली है. देश में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को जनसंघ और बीजेपी के शासनकाल में ही लाभ मिला है. 


सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र में अभी नरेंद्र मोदी की सरकार है. नीट में ओबीसी के छात्रों को नरेंद्र मोदी की सरकार ने आरक्षण देने का एलान किया. सरकार के इस फैसले के बाद ओबीसी वर्ग से आने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा.