दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
08-Nov-2023 02:02 PM
By First Bihar
NALANDA : जनसंख्या नियंत्रण पर दिए नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अपने बयान पर माफी मांग ली और कहा कि अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है। तो वो माफी मांग रहे हैं। लेकिन इसके बाबजूद भाजपा उनके इस्तीफे की मांग को लेकर टीकी हुई है। इसी कड़ी में अब भाजपा नेता और एक जमाने में नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे आरसीपी सिंह ने जोरदार हमला बोला है। आरसीपी ने कहा - नीतीश कुमार का शारीरिक और मानसिक संतुलन खराब हो गया है। ऐसे में उनको सदन में इस्तीफा दे देना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जो बयान दिया है उससे साफ़ जाहिर होता है कि उनका शारीरिक और मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इन्हें अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने की जरूरत है और वो सदन में जाकर अपना इस्तीफा सौंपे। यदि उप मुख्यमंत्री को लगता है कि नीतीश कुमार ने जो कहा वो सही तो नीतीश कुमार को अपने घर ले जाकर अपने माता पिता को सामने बैठकर उसे सुने।
उन्होंने कहा कि- नीतीश कुमार जनता का जनादेश का अपमान कर कुर्सी पर काबिज है आज उसका ही नतीजा देखने को मिल रहा है और उनके अंदर जरा सा भी नैतिकता बचा है तो सदन पहुचकर अपना इस्तीफा दे दें और दूर कहीं चले जाए। वैसे भी बिहार को अब उनकी जरूर नहीं है।