मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
24-Nov-2021 02:43 PM
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की 15 वर्षों की पारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन जेडीयू के जश्न में चर्चा लालू यादव की खूब हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज एक बार फिर लालू-राबड़ी के शासनकाल की खूब चर्चा की। ललन सिंह के निशाने पर लालू यादव रहे तो वहीं नीतीश कुमार की तरफ से बिहार में किए गए कामों की उन्होंने खूब चर्चा की।
ललन सिंह ने कहा कि 16 साल पहले बिहार जब नीतीश कुमार के हाथों में आया था तो लालू-राबड़ी के शासनकाल में इसका कबाड़ा कर दिया था। बर्बाद बिहार अपने हाथों में पाने के बावजूद नीतीश कुमार ने बेहद धैर्य से काम लिया। नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में एक-एक कर काम किया और अब 15 वर्षों में बिहार कितना बदला है कि यह फर्क महसूस किया जा सकता है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में जो परिवर्तन हुआ है उसे अंधा भी महसूस कर सकता है। शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था और कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में किए गए बदलाव की देन है कि बिहार आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
ललन सिंह के निशाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहे ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव आजकल रोजगार रोजगार चिल्लाते फिरते हैं। उनको बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार में कितने लोगों को रोजगार मिला। अगर तेजस्वी यादव को इसका जवाब नहीं मालूम है तो मैं इसकी जानकारी उन्हें दे सकता हूं।