ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / नीतीश को केंद्र से झटका, मनरेगा में बिहार को 12 करोड़ के जगह...

नीतीश को केंद्र से झटका, मनरेगा में बिहार को 12 करोड़ के जगह मिला 2.5 करोड़ वर्कडे

06-Sep-2022 03:31 PM

PATNA : बिहार की नीतीश सरकार को केंद्र की ओर से झटका लगा है। नीतीश सरकार को मनरेगा के अंतर्गत 12 करोड़ के जगह सिर्फ ढाई करोड़ मिले हैं। दरअसल, मनरेगा के अंतर्गत नीतीश सरकार ने केंद्र से 12 करोड़ वर्कडे मांगे थे, लेकिन मगर केंद्र सरकार ने सिर्फ ढाई करोड़ के लिए हरी झंडी दी। हालांकि, केंद्र ने ये भी कहा है कि अगले दो महीने में राज्य सरकार की मांग पूरी कर दी जाएगी। 



आपको बता दें, बिहार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15 करोड़ मानव दिवस की मंज़ूरी मिली थी। अगस्त के पहले बात करें तो मजदूरों को 14 लाख से ज्यादा दिनों का काम दे दिया गया था। इसके आधार पर ग्रामीण विकास विभाग ने अतिरिक्त 12 करोड़ वर्कडे मांगे थे। हालांकि अभी केंद्र सरकार ने सिर्फ ढाई करोड़ के लिए मंज़ूरी दी है। 



दरअसल, नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पहले ही 25 करोड़ वर्कडे की मांग की थी, लेकिन उस वक्त 15 करोड़ के लिए ही केंद्र से मंज़ूरी मिल पाई थी। लेकिन अभी केंद्र सरकार ने केवल ढाई करोड़ के लिए स्वीकृति दी है और बाकी की राशि बाद में देने की बात कही है।