सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
19-Sep-2022 02:18 PM
PATNA : बिहार में हर दिन नीचे गिरती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विरोधियों के निशाने पर हैं। नीतीश की तरफ से सुशासन के दावे एक तरफ है तो वहीं दूसरी तरफ जमीन पर अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बिहार के हालात को देखते हुए चिराग पासवान ने नीतीश के सामने दो टूक बात रखी है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है तो वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दें।
इतना ही नहीं चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि बिहार के जो हालात दिख रहे हैं ऐसे में बिना देरी किए राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। चिराग पासवान ने कहा है कि राज्य के अंदर शासन व्यवस्था खत्म हो चुकी है। नीतीश कुमार अपनी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। हालांकि उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
चिराग ने कहा कि सरकार जब से बदली है अपराध और ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए यह जंगलराज नहीं बल्कि डबल जंगलराज चल रहा है। ऐसी घटनाएं बिहार में हो रही है जिसे कभी हमने नहीं सोचा था। बेगूसराय की घटना को ही देख लीजिये दो लोग अंधाधूध निर्दोष लोगों पर फायरिंग की। नीतीश जी स्लोग्न दे रहे हैं बिहार में दिखा अब देश में दिखेगा क्या यही अपराध अब देश में दिखेगा? यूपी, झारखंड,पंजाब, हरियाणा जहां से मन करे नीतीश जी चुनाव लड़े लेकिन यदि बिहार संभल ना रहा हो तो इस्तीफा दे दें।