गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
22-Sep-2022 02:06 PM
PATNA : आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। शिवानंद तिवारी ने मंगलवार के पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में खुले मंच पर कहा था कि नीतीश कुमार को 2025 में बिहार की सत्ता तेजस्वी यादव के हाथ में सौंपकर आश्रम में चले जाना चाहिए। शिवानंद तिवारी के इस बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तंज किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि फजीहत से अच्छा है कि नीतीश कुमार खुद आश्रम चले जाएं नहीं तो 2024 में बिहार की जनता उन्हें आश्रम भेज देगी।
सुशील मोदी ने शिवानंद तिवारी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अगर खुद आश्रम नहीं जाएंगे तो 2024 के लोगसभा चुनाव में जनता उन्हें आश्रम भेजने का काम करेगी। उन्होंनेे कहा फजीहत से अच्छा है कि नीतीश कुमार की बिहार की सत्ता से सम्मानजनक विदाई हो। सुशील मोदी ने कहा है कि अब नीतीश कुमार को यह तय करना है कि उन्हें शिवाश्रम में जाना है या लालू के आश्रय में।
बता दें कि बीते बुधवार को आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने खुले मंच से कहा था कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ें और तेजस्वी यादव को बिहार की गद्दी सौंपकर आश्रम चले जाएं। नीतीश खुद आश्रम जाने की तैयारी करें हम भी उनके साथ वहां जाएंगे और लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। हालांकि शिवानंद तिवारी के इस बयान पर जेडीयू ने नाराजगी जताई। जेडीयू ने कह दिया कि अभी नीतीश कुमार की तरफ देश की जनता देख रही है, राजनीतिक संन्यास लेना है तो शिवानंद ले लें।