चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
30-Nov-2021 04:37 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिस तरह पुलिस तमाम जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है. महिलाओं तक की चेकिंग पुरुष पुलिस वाले कर रहे हैं. उस पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तंज कसा है.
राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं. आधी आबादी को आरक्षण देने का दावा करने वाले नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि आखिर बिहार में कैसे शराबबंदी के नाम पर वह पुलिस वालों से बेइज्जत करवा रहे हैं.
राबड़ी ने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह निकम्मी है. आज राज्य में जहां कहीं भी शराब बिक्री हो हो रही है या शराब की वजह से जो भी घटनाएं हो रहीं हैं, इस सब के जिम्मेदार नीतीश कुमार खुद हैं. आज विधानसभा में शराब की बोतल मिलने के मामले पर भी राबड़ी ने सरकार पर हमला बोला.
राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले में एक्शन लेना चाहिए. विभागीय मंत्री पर कार्रवाई होनी बहुत ज़रूरी है. मुख्यमंत्री की लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.