ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / नीतीश की मुहिम पर बीजेपी का तीखा तंज, कहा- लोकसभा चुनाव आते ही...

नीतीश की मुहिम पर बीजेपी का तीखा तंज, कहा- लोकसभा चुनाव आते ही काटने लगता है पीएम बनने का कीड़ा

11-May-2023 02:20 PM

By First Bihar

PATNA: मिशन 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम को धार देने की कोशिश में लग गए हैं। इसी मुहिम के तहत नीतीश लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं हालांकि नीतीश की इस मुहिम को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर बनी हुई है और विपक्षी एकता की मुहिम को फेल बता रही है। बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि जब भी लोकसभा का चुनाव नजदीक आता है नीतीश को पीएम बनने का कीड़ा काटने लगता है और जैसे ही चुनाव खत्म हो जाते हैं नीतीश अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में जुट जाते हैं।


बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने नीतीश की विपक्षी एकजुटता की मुहिम पर हमला बोलते हुए कहा है कि जब भी लोकसभा का चुनाव नजदीक आता है नीतीश को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटने लगता है और वे पीएम बनने की कोशिश करने लगते हैं लेकिन जब चुनाव के नतीजे आते हैं तो वे फिर से रिलेक्स हो जाते हैं और अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश की विपक्षी एकता की मुहिम पूरी तरह से फेल है और किसी भी राज्य में उनको सपोर्ट नहीं मिलने वाला है।


बीजेपी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार पहली बार भी बीजेपी की कृपा से मुख्यमंत्री बनें और आखिरी बार भी भाजपा ने ही उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। अधिक सीट आने के बावजूद बीजेपी ने उन्हें सीएम बनने का मौका दिया लेकिन वे उन एहसानों को पूरी तरह से भूल चुके हैं। नीतीश पूरे देश में बिहार की जग हंसाई करा रहे हैं। राज्य-राज्य घूमकर नीतीश सपोर्ट मांग रहे हैं लेकिन उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिलने जा रही है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को डर है कि कहीं बाबा बागेश्वर उनकी सरकार जाने की भविष्यवाणी न कर दें।