Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Sep-2024 08:54 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में जदयू नेत्री और पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर NIA ने छापा मारा है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व MLC के नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद यह एक्शन लिया गया है। NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी थी।
वहीं, इस घटना को लेकर गया के SSP आशीष भारती ने बताया, कि एनआइए की टीम ने उनसे सहयोग मांगा था। छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सुबह से ही घर की तलाशी ली जा रही है। अभी तक इस छापेमारी से जुड़ी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि टीम घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि, जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों टिकरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के क्रम में दो युवकों से पूछताछ हुई थी। दोनों युवकों ने जदयू नेत्री मनोरमा देवी का भी नाम का खुलासा किया गया था। उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन जांच में उजागर हुआ था। एनआईए ने दोनों युवकों से विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान एनआईए को मोबाइल बरामद हुआ था। सुत्रों का कहना है कि एनआईए ने बरामद मोबाइल में लगे सिम मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था।