बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत; दो महीने पहले लगा था PNG गैस कनेक्शन FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
24-Apr-2022 03:23 PM
PATNA : पिछले दिनों चिराग पासवान और नीतीश कुमार एक साथ तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान चिराग ने नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। तेजस्वी की इफ्तार पार्टी के बाद यह चर्चा भी खूब हुई की क्या नीतीश अब तेजस्वी के करीब आ रहे हैं? दोनों के बीच कम होती दूरियों पर एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान की भी नजर है। यही वजह है कि चिराग भविष्य के गठबंधन को लेकर फिलहाल पत्ते नहीं खोल रहे हैं। दरअसल चिराग की नजर नीतीश की अगली चाल पर टिकी हुई है।
रविवार को चिराग पासवान ने आरजेडी (RJD) से गठबंधन से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब कोई उपचुनाव या चुनाव होने पर ही वे गठबंधन करेंगे। गौर करने वाली बात यह भी है कि चिराग पासवान ने आरजेडी से गठबंधन से इनकार नहीं किया। हालांकि जिस तरह से तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में चिराग ने सीएम नीतीश को झुककर प्रणाम किया उसकी खूब चर्चा भी हुई थी।
अटकलें नीतीश के आरजेडी के साथ जाने की भी लग रही हैं और यही वजह चिराग पासवान एनडीए में एंट्री एक मौका देख रहे हैं। नीतीश अगर एनडीए से बाहर गए तो चिराग का काम आसान हो जाएगा। हालांकि फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। नीतीश और चिराग के बीच 36 का रिश्ता है। चिराग पासवान नीतीश पर यह आरोप लगा चुके हैं की उन्होंने ही एलजेपी को तोड़ा है। ऐसे में अब चिराग सोच समझकर कोई भी कदम उठाएंगे।