गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 03:44 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले कुछ दिनों से सरकारी कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। यहां तक की ऐन वक्त पर उनका जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री बीमार हैं हालांकि उनका मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। एनडीए के नेता मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चिंता जता रहे हैं। मांझी और आरसीपी सिंह के बाद अब गिरिराज सिंह ने भी मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है।
गिरिराज सिंह ने मांझी की मांग का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा कि, ‘नीतीश कुमार केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं इसलिए जीतन राम मांझी की चिंता जायज़ है और इसकी हमें भी चिंता है ! इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए!’
इससे पहले मांझी ने एक्स पर लिखा था कि, ‘पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?’
वहीं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरपीसी सिंह ने भी कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत कैसी है, बिहार की जनता को इसकी जानकारी नहीं है।आरसीपी सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री के जो भी सरकारी कार्यक्रम हैं सभी को रद्द कर दिया गया है और आज जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया है, जो दिखाता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक न हो और उसपर पर्दा रहे यह अच्छी बात नहीं है।