पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
13-Jun-2023 02:29 PM
By First Bihar
PATNA: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस्तीफे के बाद संतोष मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हम का जेडीयू में विलय करने का दबाव बना रहे थे। उधर जेडीयू का कहना है कि मांझी जैसे लोग आते-जाते रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। संतोष सुमन के इस्तीफा पर बीजेपी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को यह शपथ लेना पड़ रहा था कि वे नीतीश के साथ हैं उसके बाद भी मांझी पर विलय के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। नीतीश की सरकार में दलितों को शोषण किया जा रहा है। अपने अहंकार के कारण नीतीश कुमार सहयोगी दलों का सम्मान नहीं करते हैं। जिसके पास अगर थोड़ा सा भी स्वाभिमान होगा वह नीतीश कुमार के साथ नहीं रहेगा।
वहीं मांझी के एनडीए के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ सभी दलों की बात बनती रही है। बिहार की कोई ऐसी पार्टी नहीं हो जो बीजेपी से सहयोग से सत्ता के शीखर तक नहीं पहुंची हो। आरजेडी हो या जेडीयू बीजेपी ने सभी का चाणक्य बनकर सहयोग किया। बीजेपी सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में सुसाशन लाने की लड़ाई लड़ती है। बीजेपी ने हमेशा चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त बनाने का काम किया लेकिन ये नकली चंद्रगुप्त निकले।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने के बजाए उन्होंने जंगलराज लाने का काम किया और उसे जनता राज का नाम दे दिया। महागठबंधन की डूबती हुई नाव से जान बचाने के लिए लोग अब भाग रहे हैं। मांझी के पहले भी कई लोगों ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया और अभी बहुत से लोग नीतीश का साथ छोड़ेंगे।