Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
04-Jan-2024 10:36 PM
By First Bihar
JAMUI: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शमशाद आलम को जदयू की सदस्यता दिलाने जमुई पहुंचे बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपना इस्तीफा दिया है। ललन सिंह को लोकसभा चुनाव में समय देना था इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
वही पत्रकारों द्वारा एक बार फिर से नीतीश के एनडीए में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कल क्या होगा इसकी क्या गारंटी है? हम लोग अभी महागठबंधन में है। महागठबंधन में रहकर हम लोग सरकार चला रहे हैं।
वही ईडी और सीबीआई की विभिन्न दलों के नेताओं पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के कार्यों में पारदर्शिता नहीं है। इस बात की चर्चा सभी जगह हो रही है। इसका जवाब भाजपा के नेताओं को देना चाहिए। वहीं नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है।