अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Jan-2023 03:19 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीति में में महागठबंधन के अंदर चल रही गमागहमी के बीच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री ओर राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के प्रदेश ऑफिस पहचें हैं। तेजस्वी यहां प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद से मिलने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, इन दोनों के बीच महागठबंधन के अंदर चल रही उठापटक को लेकर आपसी बैठक चल रही है। इसके साथ ही साथ सुधाकर सिंह ओर शिक्षा मंत्री प्रकरण को लेकर बातचीत हो सकती है।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। जहां वो जेडीयू नेता के तरफ से शहर को कर्बला बनने की बात को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, कट्टरपंथ को कोई जगह हमारी पार्टी नहीं देती है। हमारी सरकार का यह मनाना है कि, हमलोग सब लोग का सम्मान करते हैं और हमारे सरकार में कटटरपंथ का कोई जगह नहीं है।
मालूम हो कि, JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। जिसके बाद इसको लेकर राज्य के अंदर काफी गहमागहमी देखने को मिल रहा है। अब इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ी सफाई दी है।
आपको बताते चलें कि, हाजारीबाग के कर्बला मैदान में एदारा-ए-शरिया का समाज सुधार अधिवेशन हुआ। जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद सह जेडीयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हुए। इस दौरान बलियावी भड़काऊ भाषण देने लगे। उनके भाषण को सुनकर लोगों ने तालियां भी बजायी। लेकिन, इसी दौरान उन्होंने पूरे शहर को कर्बला बना देने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने यह बात बीजेपी से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था।