ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / नीतीश के मानव श्रृंखला से दूर रहेगा रामविलास पासवान का कुनबा, पूरे परिवार...

नीतीश के मानव श्रृंखला से दूर रहेगा रामविलास पासवान का कुनबा, पूरे परिवार से कोई नहीं होगा शामिल

18-Jan-2020 07:13 PM

PATNA : नीतीश कुमार के बहुप्रचारित मानव श्रृंखला से उनकी सहयोगी पार्टी LJP को चला रहा परिवार पूरी तरह से अलग रहेगा. रामविलास पासवान की फैमिली का कोई सदस्य रिकार्ड तोड़ने के लिए बनाये जा रहे मानव श्रृंखला में भाग नहीं लेगा.

पासवान के कुनबे की बेरूखी
वैसे रामविलास पासवान खुद पटना में हैं. वे अपने एक संबंधी के घर श्राद्ध में शामिल होने पटना पहुंचे हैं. पत्रकारों ने पूछा-क्या मानव श्रृंखला में शामिल होंगे. पासवान बोले “हम कहां शामिल हो पायेंगे. पैर में दिक्कत है, तबीयत भी ठीक नहीं है. वैसे मेरी पूरी शुभकामना मानव श्रृंखला के प्रति है.”


पारस, चिराग, प्रिंसराज का पता नहीं
रामविलास पासवान की फैमिली के बाकी बचे मेंबरों का बिहार में पता नहीं है. LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार से बाहर हैं. प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज और दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस भी दिल्ली में हैं. लिहाजा पासवान फैमिली के किसी सदस्य के मानव श्रृंखला में शामिल होने की संभावना नहीं के बराबर है.


लोजपा नेताओं को निर्देश
वैसे LJP ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए एक औपचारिक निर्देश जारी किया है. एलजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव शाहनवाज कैफी की ओर से जारी पत्र में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को मानव श्रृंखला में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. हालांकि LJP का मतलब पासवान फैमिली होता है और उनकी गैरहाजिरी में लोजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की मानव श्रृंखला में कैसी सहभागिता होती है ये देखने की बात होगी.