अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Dec-2022 06:39 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। तेजस्वी यादव को आगे करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 का नेतृत्व तेजस्वी एकदम करेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमारे अभिभावक हैं उनके नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं आगे की बात पर हम कुछ बोलना नहीं चाहते लेकिन उनके नेतृत्व में मजबूती से काम करेंगे।
दरअसल महागठबंधन की बैठक के बाद सीएम नीतीश ने कहा था कि मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सब बीजेपी को हटाना चाहते हैं। हमलोग भी इसी कोशिश में लगे हैं। अब आने वाला चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में होगा।
आपको बता दें, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं। इसके बाद कई अन्य नेताओं ने ये बात दुहराई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है। लेकिन अब इसपर सीएम ने खुद फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। हम सिर्फ बीजेपी को हटाना चाहते हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री ने ये बात भी कही है कि अब 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। गौरतलब है कि सीएम नीतीश ने मंगलवार को कहा था कि अब सब तेजस्वी यादव को ही देखना है। उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत काम किया। अब तेजस्वी यादव की बारी है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार ये बयान दिया है कि तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है। वहीं तेजस्वी का कहना है कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं उनके नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं आगे की बात पर हम कुछ बोलना नहीं चाहते लेकिन उनके नेतृत्व में मजबूती से काम करेंगे।