ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / ममता, नीतीश के बाद कांग्रेस को केजरीवाल का झटका, इस सीट से उम्मीदवार...

ममता, नीतीश के बाद कांग्रेस को केजरीवाल का झटका, इस सीट से उम्मीदवार का किया एलान

07-Jan-2024 06:53 PM

By First Bihar

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही गठबंधन में शामिल दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने लगे हैं। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भी अरुणाचल की एक सीट पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभा की एक सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।


दरअसल, इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग होने से पहले ही मामला उलझता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी जहां खुछ सीटों को छोड़कर बाकी सभी पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम लोकसभा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुचि तंगुक को टिकट देते हुए उनकी उम्मीदवारी का एलान कर दिया था।


अब आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभी की एक सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। गुजरात के नेत्रांग में रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भरूच लोकसभा सीट से पार्टी के विधायक चैतर वसावा को अपना उम्मीदवार बताया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से चैतर वसावा भरूच सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।