BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
22-Jul-2020 06:25 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने दिन-रात एक कर रखा है। जेडीयू के नेता लगातार विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन कर रहे हैं। विधानसभा सम्मेलन का आज पांचवा दिन जेडीयू नेताओं के लिए एक और संकल्प लेकर आया। जेडीयू के विधान सभा सम्मेलन में आज नीतीश कुमार के नाम और काम की खूब चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने आज दरभंगा जिले के बेनीपुर, मुजफ्फरपुर के मीनापुर, सकरा, बलराज विधानसभा इलाके के विधानसभा सम्मेलन में जुड़े पार्टी के साथियों को संबोधित किया।
आरसीपी सिंह ने इस दौरान नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिरवाई और देश की राजनीति में नीतीश कुमार के चेहरे को सबसे अधिक साफ बताते हुए कहा कि हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमारा नेतृत्व बिल्कुल क्लीन है। इस दौरान अपने संबोधन में आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया। उनके कार्यकाल में न केवल बिहार का बजट 23 हजार 800 करोड़ से 2 लाख 11 हजार करोड़ का हो गया बल्कि बिहार के जीएसडीपी पर 2005 से पहले जो ऋण 56% से ज्यादा था, वह भी घटकर 32% हो गया। यह श्री नीतीश कुमार के वित्तीय प्रबंधन के कारण ही संभव हुआ.
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री नीरज कुमार ने कहा कि हमारी राजनीति सेवा के लिए है, जबकि विपक्ष की राजनीति सम्पत्ति सृजन के लिए। कोरोना से लड़ने के लिए हमारी सरकार ने 8538 करोड़ रुपए खर्च किए, वहीं पंजाब ने मात्र 106 करोड़, पश्चिम बंगाल ने 200 करोड़ और राजस्थान ने 2000 करोड़ रुपए खर्च किए। यही नहीं, दूसरे राज्यों से लौटे लोगों के लिए बिहार में 15 हजार से ज्यादा क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए और उनके रोजगार के लिए भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।