चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
25-Oct-2021 08:06 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री आज कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ एनडीए के दूसरे नेता भी इस चुनावी जनसभा में मौजूद रहेंगे। दोपहर 11:45 बजे कुश्वेस्वरस्थान विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 11 बजे पटना से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री की पशुपति कुमार पारस और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 26 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ 26 अक्टूबर को हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, मंत्री मुकेश सहनी, विजय चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। 26 अक्टूबर को पहली जनसभा 11 बजे मुंगेर के तारापुर स्थित रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान संग्रामपुर में होगी। दूसरी जनसभा टेटिया स्थित खेल मैदान में 12:30 बजे होगी जबकि तीसरी जनसभा दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में और चौथी जनसभा 2:30 बजे ग्यासपुर स्थित खेत मैदान में होगी।
मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं नीतीश कुमार उपचुनाव में आखिर जनता को क्या मैसेज देते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है आपको बता दें कि बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर में 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 28 अक्टूबर तक के चुनाव प्रचार किया जाएगा। एक तरफ मुख्यमंत्री अपनी चुनावी रैलियों के जरिए एनडीए की एकजुटता दिखाने की कोशिश करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ उपचुनाव में महागठबंधन पूरी तरह से बिखरा नजर आ रहा है। आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने खड़े हैं लगातार दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी हो रही है। इस सबका फायदा उठाना भी नीतीश कुमार के एजेंडे में शामिल होगा।