Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
17-May-2020 01:24 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना संकट के बीच बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाने का आरोप लगाया है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय नीतीश कुमार जी,इस विपदा की घड़ी में अप्रवासियों के लिए आफ़त और भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका आपदा प्रबंधन विभाग को बोलिए कि भ्रष्टाचार कम और सेवा भाव अधिक रखे।यह ग़रीबों को राहत कम लानत ज़्यादा दे रहा है। आपदा विभाग आपके पसंदीदा बाबुओं के लिए संपदा सृजन विभाग बन चुका है।
माननीय @NitishKumar जी,इस विपदा की घड़ी में अप्रवासियों के लिए आफ़त और भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका आपदा प्रबंधन विभाग को बोलिए कि भ्रष्टाचार कम और सेवा भाव अधिक रखे।यह ग़रीबों को राहत कम लानत ज़्यादा दे रहा है। आपदा विभाग आपके पसंदीदा बाबुओं के लिए संपदा सृजन विभाग बन चुका है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 17, 2020
तेजस्वी यादव प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार पहुंच रहे अप्रवासी लोगों के साथ राज्य सरकार अमानवीय सलूक कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 50 दिनों से दूसरे प्रदेशों में भूखे-प्यासे फंसे, हजारो किलोमीटर की यात्रा तय कर, लाखों मुसीबत झेल अपने प्रदेश पहुंचे अप्रवासी बिहारवासियों के साथ, बिहार सरकार का सलूक अमानवीय है। स्टेशन से चली सुशासनी बस क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचाने की बजाय देर अंधेरी रात अप्रवासी मज़दूरों को सड़कों पर छोड़ देती है।
दरअसल प्रवासी मजदूरों को बिहार वापस लाने और उन्हें क्वारेंटाइन किए जाने का जिम्मा बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के जिम्मे है। लेकिन मजदूरों की पैदल वापसी और क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली की लगातार खबरों के बीच बिहार सरकार हर बार घिरती दिख रही है। खासकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष के निशाने पर नीतीश सरकार है। तेजस्वी यादव ने प्रवासी मजदूरों की परेशानियों को चुनावी मुद्दा भी बना लिया है।