ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / नितिन गडकरी के 4 लाख 61 हजार हैं सब्सक्राइबर, YouTube से आता है...

नितिन गडकरी के 4 लाख 61 हजार हैं सब्सक्राइबर, YouTube से आता है कितना पैसा जानिए..

28-Dec-2022 05:13 PM

DESK: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के 4 लाख 61 हजार सब्सक्राइबर हैं। यू-ट्यूब से उन्हें अच्छा खासा पैसा आता है। उन्हें हर महीने करीब 4 लाख रुपये आते हैं। नितिन गडकरी अपनी कमाई का एक हिस्सा गरीबों को दान करते हैं। 


मीडिया कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पैसा जीवन का साधन हो सकता है साध्य नहीं। इसलिए वे अपनी कमाई का एक हिस्सा गरीबों को दान करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कमाई ईमानदारी से हो तो अच्छा है शॉर्टकट से कमाए गये पैसे सही नहीं होते।


25 मार्च 2015 को उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया था। चैनेल पर अब तक 4 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। नीतिन गडकरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खाना बनाने का वीडियो बनाने लगे और उसे यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। लॉकडाउन के दौरान वे घर में खाना बनाते थे उन्हें इसमें बहुत मन लगता था। 


घर में वे शेफ बनकर खाना बनाते और बनाये गये वीडियो को यूट्यूब पर डाला करते थे। वहीं इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वविद्यालयों और अंतरर्राष्ट्रीय संगठनों के कार्यक्रम में भी उन्होंने लेक्चर देना शुरू किये। कार्यक्रम का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। उन्होंने एक हजार से अधिक वीडियो अभी तक यूट्यूब पर अपलोड किया है।