ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / LJP क्राइसिस : नीतीश चुप लेकिन आरसीपी के बाद अब उमेश कुशवाहा बोले.....

LJP क्राइसिस : नीतीश चुप लेकिन आरसीपी के बाद अब उमेश कुशवाहा बोले.. चिराग ने खुद लगायी झोपड़ी में आग

18-Jun-2021 10:28 AM

HAJIPUR : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी में जो कुछ भी हुआ उसके लिए कहीं न कहीं जनता दल यूनाइटेड के नेता जिम्मेदार हैं. चिराग पासवान के इस आरोप के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी है. यह अलग बात है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. लेकिन अब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी चिराग के ऊपर हमलावर हो गए हैं. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी में आज जो भी हालात पैदा हुए हैं, उसके जिम्मेदार खुद चिराग पासवान हैं. चिराग की वजह से ही झोपड़ी में आग लगी है. 


वहीं, दूसरी ओर उमेश कुशवाहा ने पशुपति पारस की ओर से की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ पर उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लोग विकास पुरुष के रूप में देखते हैं. एक सवाल पर कि एनडीए गठबंधन में मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान हैं या पशुपति पारस, इस पर उमेश कुशवाहा ने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि यह एलजेपी के अंदर की बात है.


आपको बता दें कि पशुपति पारस लोजपा में अपने खेमे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. लोजपा के अन्य चार सांसदों के समर्थन से चिराग की जगह लोकसभा में पार्टी के नेता का ओहदा भी हासिल कर लिया है. इसके अलावा वह गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए. हालांकि चिराग का दावा है कि उनके चाचा ने असंवैधानिक तरीके से ऐसा किया है. पार्टी का संविधान अलग है. पार्टी संवैधानिक तरीके से चलती है.