ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक आज वाल्मीकिनगर में, लंबे अरसे बाद पटना से बाहर...

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज वाल्मीकिनगर में, लंबे अरसे बाद पटना से बाहर हो रही मीटिंग

21-Dec-2021 07:19 AM

PATNA : आज दोपहर नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. खास बात यह है कि यह बैठक पटना में नहीं बल्कि वाल्मीकिनगर में बुलाई गई है. बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से बगहा हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे. और कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे राज्य सरकार के दूसरे मंत्री भी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए या तो वाल्मीकि नगर पहुंच चुके हैं या थोड़ी देर में पहुंच जाएंगे लंबे अरसे बाद पटना से बाहर किसी जगह पर राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है. 


इसके पहले भी नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर या अन्य जगहों पर कैबिनेट की बैठक कर चुके हैं. कैबिनेट की बैठक के वाल्मीकि नगर में लगभग 2 हफ्ते पहले ही हो गई रहती. लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से यह पूरी नहीं की जा सकी. अब वाल्मीकिनगर में कैबिनेट हॉल पूरी तरह से बनकर तैयार है. और यहीं पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक के दौरान कैबिनेट कई फैसलों पर मुहर लगाएगी.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11:40 बजे बगहा के एसएसबी कैम्पस के हेलीपैड पर उतरेंगे और 11:50 बजे सड़क मार्ग से वाल्मीकिनगर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. बैठक के बाद सीएम वाल्मीकिनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे. बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 22 दिसंबर से अपनी यात्रा की शुरुआत भी करने वाले हैं.


वाल्मीकिनगर में कैबिनेट हॉल की तरफ जाने के लिए सीएम सिक्योरिटी और सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा केवल एक ही गेट का उपयोग किया जाएगा. गेट के अंदर गड़ियों के जाने पर पूरी तरह से रोक होगी. मुख्यमंत्री के आने के पहले सीएम सिक्योरिटी ने कैबिनेट बैठक हॉल के अलावा आसपास के इलाकों की चेकिंग की है. नीतीश कैबिनेट की बैठक के लिए वाल्मीकिनगर स्थित वन विभाग का सभागार अपने नए रूप में तैयार किया गया है. अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है. सड़कों के किनारे बैरिकेडिंग कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नौका विहार के लिए शुरू किया जाने वाला नौकायन घाट में भी बदलाव किये गए हैं.