बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
01-Jul-2021 03:28 PM
PATNA : जून महीने के आखिरी दिन बुधवार को सरकार के अलग-अलग विभाग में तकरीबन 2000 तबादले हुए. कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जहां अधिकारियों और अन्य कर्मियों के तबादले नहीं किए गए. अब इन्हीं तबादलों को लेकर बिहार में नया सियासी बखेड़ा शुरू हो गया है. नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करने का आरोप लगा है. यह आरोप विपक्ष के किसी नेता ने नहीं बल्कि खुद बीजेपी के ही एक विधायक ने लगाया है.
बाढ़ से बीजेपी के विधायक के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में नीतीश सरकार के मंत्रियों ने खूब पैसे बटोरे हैं. ज्ञानू का आरोप है कि बीजेपी के कोटे के मंत्रियों ने खूब पैसे लेकर तबादले किए. इस बारे में उन्हें अपने सूत्रों से जानकारी मिली है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से जब यह सवाल किया गया कि उनके पास यह आरोप लगाने का क्या आधार है. तो ज्ञानू ने कहा कि बीजेपी के एक नेता का 45 करोड़ वाला ऑडियो वायरल हो चुका है. उन्होंने एमएलसी देवेश कुमार के ऑडियो की तरफ इशारा किया. बीजेपी विधायक ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मांग की है कि वह ऐसे लोगों को मंत्री पद पर ना रहने दें जो पैसे के लिए पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं.
कभी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विधायक रह चुके ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि सरकार में शामिल जेडियो कोटे के मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में कम शामिल रहे हैं. दरअसल उनको इस बात का डर है कि अगर नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी हो गई तो मुश्किल होगी. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कोटे के मंत्री खुलकर तबादले में पैसा कमा रहे हैं.