तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
10-Dec-2019 06:55 PM
PATNA : मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 20 महत्वपूर्ण अजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग में 806 पदों को भरने का निर्णय लिया गया. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के अंदर आने वाले 806 पदों के सृजन को मंजूरी मिली है. इन पदों में से 56 पदों को प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के मुख्यालय स्तर पर फ्लोटिंग पद के रूप में रखे जाने की मंजूरी मिली है.
RBTS में प्रोफेसर के तीन पदों को मंजूरी
चुनावी वर्ष से पहले सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है. नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में मुजफ्फरपुर आरबीटीएस होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने के लिए तीन विषयों के प्रोफेसर पद को भरने का निर्णय लिया गया है.
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 150 क्लर्क की बहाली
पटना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 150 पदों को भरने की मंजूरी मिली है. इस विभाग में उच्चवर्गीय लिपिक और निम्नवर्गीय लिपिक के 75-75 पदों के सृजन को मंजूरी मिली है.