पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Feb-2024 03:46 PM
By First Bihar
PATNA : देश में अगले कुछ महीनों के अंदर लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश समेत राज्यों की तमाम छोटी - बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने चुनावी अभियान में जूट गई है। इसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज साफ लहजे में कहा कि -जो निषादों का दोस्त होगा वह 2024 के चुनाव में मंजिल प्राप्त करेगा ।
मुकेश सहनी ने निषाद समाज के लोगों से अपने वोट की शक्ति को पहचानने और एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जब 2 से 3 प्रतिशत आबादी वाले समाज का नेता सीएम बन सकता है तो 10 प्रतिशत वाला निषाद का बेटा सीएम क्यों नहीं बन सकता। पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने आज भोजपुर के बड़हरा स्थित नेकनाम टोला में 'श्री श्री केवट पूजा समिति' द्वारा आयोजित श्री केवट पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पॉवर सभी के लिए जरूरी है।
सहनी ने कहा कि अगर आज हमारे पास भी चार विधायक होते तो मुझे भी सीएम बनने का ऑफर मिलता। उन्होंने बिहार की जनता से अधिक से अधिक अपना विधायक बनाने की अपील करते हुए कहा कि जब अपने विधायक होंगे तो पॉवर भी होगा और फिर समस्याएं भी हल होंगी। लोगों से सोच समझकर वोट देने की अपील की। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर आप सभी एकजुट हो जाए तो पटना क्या दिल्ली भी हमलोगों से दूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जो निषादों का दोस्त होगा वह मंजिल प्राप्त करेगा और 2025 के चुनाव में बिना वीआईपी के एल कोई सरकार नहीं बनेगी।