ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के 5वें चरण में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे मुकेश...

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के 5वें चरण में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे मुकेश सहनी: देव ज्योति

10-Oct-2023 01:21 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बीते 25 जुलाई से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर हैं। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में पहुंच चुके हैं। सहनी अपने पांचवें चरण के यात्रा की शुरुआत 26 अक्तूबर से करेंगे। इस दौरान वे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 26 अक्टूबर को पार्टी प्रमुख मोतिहारी और शिवहर जाएंगे तो 27 अक्तूबर को जौनपुर और कैमूर जिला में लोगों को संबोधित करेंगे। 28 अक्तूबर को झारखंड के पलामू और रोहतास जिले में लोगों को संकल्प दिलाएंगे तथा 29 अक्तूबर को भागलपुर व मुंगेर जिले में लोगों से रूबरू होंगे। 


देव ज्योति ने बताया कि 30 अक्तूबर को मुकेश सहनी सहरसा और दरभंगा जिले में जनसभा करेंगे। 31 अक्तूबर को वे साहेबगंज और भागलपुर होंगे। यात्रा के अंतिम दिन यानी 1 नवंबर को सहनी बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में लोगों को संबोधित कर लोगों को निषाद आरक्षण के लिए संकल्पित करवाएंगे।