बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
27-Mar-2023 07:45 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA: निषाद समाज को सही अर्थों में अभी तक आजादी नहीं मिल पाई है। यह कहना है कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान में हमें अधिकार दिये वह अब तक नहीं मिले हैं। हैरानी की बात तो यह है कि निषाद समाज को दिल्ली और पश्चिम बंगाल में आरक्षण मिलता है लेकिन बिहार में इस जाति को आरक्षण से वंचित रखा गया है।
’सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से पहचाने जाने वाले मुकेश सहनी ने पूर्वी चंपारण के मझौलिया प्रखंड स्थित माधोपुर मलाही टोला में इंडिया बैंक के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर बैंक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने निषाद समाज की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के 75 साल के बाद निषाद के बेटे की मदद से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। लेकिन निषाद के बेटे को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उसके चार विधायकों को खरीद लिया गया और उसे ही सरकार से बाहर कर दिया गया, जिसे हमलोगों ने बनाया था।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को डर है कि अगर यह आगे बढेगा और अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा तो भविष्य में अपने दम पर भी सरकार बना लेगा। यही कारण है कि हमें समाप्त करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कष्ट झेलकर आगे बढ़ना है। उन्होेंने कहा कि आज यह हमारी ताकत है कि देश का कोई भी बड़ा नेता हमारे सामने झुकता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य निषादों को आरक्षण मिले और बिहार का विकास हो। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के युवाओं को 10 हजार रुपये की नौकरी के लिए बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। इस स्थिति को हमें बदलना होगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर आपका साथ होगा तो यह संकल्प भी पूरा होगा और कुछ पैसों की खातिर बिहार से बाहर जाने वाले युवाओं का पलायन भी नहीं होगा।