ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स को दी बढ़ी राहत, 7 लाख रुपये के इनकम...

निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर्स को दी बढ़ी राहत, 7 लाख रुपये के इनकम पर कोई टैक्स नहीं

01-Feb-2023 12:32 PM

By First Bihar

DESK  : देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश कर रही है। इस बजट में वित् मंत्री ने टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत का एलान किया गया है। अब 7 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा जो अब तक 5 लाख रुपये था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स छूट की सीमा को 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है।  


वित् मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि, आम बजट 2023-24 में टैक्स को लेकर नया स्लैब जारी किया गया है।  इसके मुताबिक़ अब 0 से तीन लाख तक के आय पर 0 फीसदी टैक्स देना होगा। इसके साथ ही 3 से 6 लाख की कमाई पर 5 फीसदी टैक्स देना होगा। जबकि, 6 से 9 लाख की कमाई पर 10 फीसदी टैक्स देना होगा। वहीं ,9 से 12 लाख पर 15 फीसदी टैक्स पे करना होगा। इसके आलावा यदि आपकी कमाई 12 से 15 लाख या इससे ज्यादा की कमाई पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा। 


जानकारी हो कि, इससे पहले इनकम टैक्स रिजिम में 2.5 लाख रुपये तक के आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता है।  2.50 से 5 लाख रुपये तक के आय 5 फीसदी टैक्स लगता है जिसमें 87ए के तहत रिबेट का प्रावधान है। 5 से 7.50 लाख रुपये के आय पर 10 फीसदी, 7.50 से 10 लाख तक के आय पर 15 फीसदी, 10 से 12.50 लाख रुपये के आय पर 20 फीसदी, 12.5 से 15 लाख तक के आय पर 25 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा के आय पर 30 फीसदी टैक्स देना होता है।