ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / निर्माणाधीन स्कूल की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

निर्माणाधीन स्कूल की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

28-Nov-2024 03:13 PM

By First Bihar

DESK: राजस्थान के जालोर जिले के पोषाणा में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन एक राजकीय विद्यालय की दीवार ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सायला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे से मृतकों के शवों को निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। 


इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। जालोर के डिप्टी एसपी गौतम जैन ने बताया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण यह हादसा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों बिहार के पटना जिले में भी मेट्रो टनल में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों पर लोको मशीन चढ़ गई थी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जांच में पाया गया कि लोको मशीन का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह घटना हुई। 


देश के कई हिस्सों में निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में कई मजदूर अपनी जान गंवा देते हैं। सरकार को ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।