ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निर्भया के गुनहगारों को किया गया फांसी कोठी वाले जेल नंबर-3 में शिफ्ट,...

निर्भया के गुनहगारों को किया गया फांसी कोठी वाले जेल नंबर-3 में शिफ्ट, चारों की हर एक एक्टिविटी पर रखी जा रही नजर

17-Jan-2020 07:47 AM

DESK : निर्भया के चारों गुनहगारों को गुरुवार को तिहाड़ के जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया है. चारों गुनहगारों को जेल नंबर 3 के अति सुरक्षित सेल में अलग-अलग रखा गया है और सुरक्षाबल लगातार चारों की निगरानी कर रहे हैं. उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है.

बता दें कि तिहाड़ के जेल नंबर तीन में ही फांसी कोठी है. और डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ में रहने वाले कैदी को जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया जाता है.  इस से पहले अक्षय, मुकेश और पवन तिहाड़ के जेल नंबर 2 में बंद थे और विनय को जेल नंबर 4 में रखा गया था. जिसके बाद गुरुवार को सभी को गुनहगारों को फांसी कोठी वाले जेल नंबर 3 में शिफ्ट कर दिया गया. 

बता दें कि गुरुवारो को ही निर्भया गैंगरेप कांड़ के दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी पर स्टे लगा दिया. कोर्ट के इस फैसले का साफ मतलब है कि 22 जनवरी को उन्हें फांसी के फंदे पर नहीं लटकाया जाएगा. वहीं आज जेल नियमों के मुताबिक कोर्ट और राज्य सरकार को जेल अधिकारियों को यह सूचित करना होगा कि दया याचिका दायर की गई है और फांसी की सजा को स्थगित करना है. जेल अधिकारियों को रिपोर्ट दाखिल करनी होगी कि जब तक राष्ट्रपति द्वारा निर्णय नहीं दे दिया जाता, तब तक कैदियों को फांसी नहीं दी जाएगी. यह रिपोर्ट शुक्रवार को अदालत के समक्ष दायर की जाएगी.