ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश

परिवार से आखिरी बार मिलाए गए निर्भया के गुनहगार, आंखों से लगातार बह रहे थे आंसू, किसी ने भी नहीं की बात

29-Jan-2020 10:27 AM

DELHI: निर्भया के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. वहीं आरोपी कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी से बचने की कोशिश में हैं तो वहीं दूसरी तरफ तिहाड़ जेल में फांसी देने की तैयारी की जा रही है.  

तिहाड़ जेल प्रशासन ने मंगलवार को चारों गुनहगारों की आखिरी बार उनके परिवार वालों से मुलाकात कराई. खबर के मुताबिक सभी गुनहगार इस दौरान रोते दिखे. हालांकि किसी ने भी अपने परिजनों से ज्यादा बात नहीं की. सभी के चेहरे पर फांसी का डर साफ देखा जा रहा था. 

हालांकि, अभी भी चारों गुनहगार फांसी से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. फांसी से बचने के सारे रास्ते बंद होने के बाद गुनहगार मुकेश ने दया याचिका खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिस पर आज फैसला सुनाया जाएगा. तो वही दूसरी तरफ दोषी अक्षय ने क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है. दोषी विनय आज दया याचिका दायर करेगा. बता दें कि विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और पवन गुप्ता को 1 फरवरी को फांसी दिया जाना है. अभी सभी जेल नंबर तीन की अलग-अलग काल कोठरियों में बंद हैं.