ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी

निर्भया के गुनहगारों को कल सुबह होनी है फांसी, क्या आज कोर्ट में सजा पर लगेगी रोक ?

02-Mar-2020 07:58 AM

DELHI : निर्भया के चारों गुनहगारों को कल फांसी पर लटकाने की तारिख है. इसी बीच चारों गुनहगारों को 3 मार्च को फांसी होगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है. निर्भया के हैवानों को कल सुबह फांसी होगी या नहीं? इस पर आज सुप्रीम कोर्ट और हाई आज फैसला सुनाएगा. 



बता दें कि निर्भया के एक दोषी पवन ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट एक याचिका दायर की है, जिसमें उसने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है. इस याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शनिवार को चारों दोषियों की शारीरिक और मानसिक स्थिति जानने के लिए निर्देश देने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. इस पर भी आज सुनवाई हो सकती है.

वहीं आज पटियाला हाउस कोर्ट में भी अक्षय और पवन की अर्जी पर सुनवाई होगी. अक्षय और पवन ने कोर्ट में डेथ वारंट पर रोक की मांग को लेकर अर्जी लगाई है. पवन की तरफ से दायर की गई अर्जी में उसने दलील दी कि उसने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन लगाई है. लिहाजा उसकी फांसी की सजा पर रोक लगाई जाए.

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस एन. वी. रमन्ना की अगुवाई में जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस नरीमन, जस्टिस भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच चैंबर में करेगी.