ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / निर्भया के दोषियों की क्यूरेटिव याचिका पर 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में...

निर्भया के दोषियों की क्यूरेटिव याचिका पर 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

11-Jan-2020 12:28 PM

DELHI: निर्भया केस के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद दो दोषियों की ओर से डाली गई क्यूरेटिव याचिका पर 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. 14 जनवरी को सुनवाई के दौरान ही पता चल जाएगा कि निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी या कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा. 

बता दें कि दोषी विनय शर्मा और मुकेश ने क्यूरेटिव याचिका डाली है, जिसपर 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के जज एनवी रमना, अरुण मिश्रा, आरएफ नरीमन, आर बनुमथी और अशोक भूषण की बेंच सुनवाई करेगी. 

विनय शर्मा के वकील एपी सिंह और मुकेश के वकील वृंदा ग्रोवर ने इस मामले में क्यूरेटिव याचिका दायर कर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है. विनय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सहित सभी अदालतों ने मीडिया और नेताओं के दबाव में आकर उन्हें दोषी ठहराया है. गरीब होने के कारण उसे मौत की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उसने उदारहण के तौर पर दूसरे केस से इस केस की तूलना भी की है.