बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Jan-2020 09:30 AM
DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. फांसी की घड़ी नजदीक आते ही चारों गुनहगारों के हलक सूख गये हैं. सूली पर लटकने से बचने के लिए दोषी नये-नये कानूनी हथकंडे भी अपना रहे हैं. वहीं निर्भया के 4 गुनहगारों में से एक विनय तिहाड़ जेल में पेंटिंग और शायरी लिखकर समय काट रहा है.
दरिंदगी बयां करती पेंटिंग बनाई
तिहाड़ जेल में बंद दोषी विनय पेंटिंग बनाकर अपना वक्त काट रहा है. विनय ने जेल प्रशासन से पेंटिंग बनाने के लिए कागज, पेंसिल और ब्रश की मांग की थी. पेंटिंग बनाने के लिए सभी जरूरी चीजें मिलने के बाद विनय ने 19 से भी ज्यादा पेंटिंग बनाई है. अपनी एक पेंटिंग में उसने 16 दिसंबर 2012 की रात निर्भया के साथ हुई दरिंदगी को बयां किया है. पेंटिंग में विनय ने एक असहाय लड़की को दरिंदे के चंगुल में फंसा हुआ दिखाया है. इस पेंटिंग पर 16 दिसंबर 2012 लिखा है और इसमें फांसी के 4 फंदे भी बने हैं.
दोस्तों को पत्र लिखकर अच्छे व्यवहार की दी सलाह
दोषी विनय ने दरिंदा नाम से भी एक पेंटिंग बनाई है. दरिंदगी वाली पेंटिंग के साथ उसने अपनी मां और दादा की भी पेंटिंग बनाई है. सूत्रों के मुताबिक दोषी विनय अपनी मां को याद करके रात भर रोता है. मां के लिए बनाई गई पेंटिंग में भी उसने लिखा है कि वो अपनी मां को बहुत याद करता है. पेंटिंग बनाने के साथ ही विनय ने अपने चार दोस्तों को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उसने लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी है. अपने दोस्तों राजू, कमल, रोहित सिंह और दिनेश के नाम लिखी चिट्ठी में उसने लिखा है कि, 'मैं आप सभी दोस्तों को याद करता हूं और आपको प्यार करता हूं. मेरे सभी दोस्तों को मेरा एक पैगाम है. कभी भी किसी को वह मत कहना, जिसे तुम खुद बर्दाश्त न कर सको.'
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...