मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
25-Jan-2020 01:04 PM
DELHI: निर्भया के चारों दरिंदों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. जिससे बचने के लिए वे तरह-तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं. 1 फरवरी को फांसी पर उन्हें ना लटकाया जाए इसके लिए दोषियों ने नई पैंतरेबाजी अपनाई थी जिसे कोर्ट ने तुरंत निपटारा कर दिया.
फांसी से बचने के लिए तीन दोषी विनय, पवन और अक्षय ठाकुर के वकील एपी सिंह ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अब तक उन्हें संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे दया याचिका और क्यूरेटिव पेटीशन फाइल की जाए.
जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी कागजात गुनहगारों के वकील को देने की इजाजत दे दी है. जिसके बाद सभी कागजात गुनहगारों के वकील को उपलब्ध करा दी गई. सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि निर्भया के दोषियों को कागजात, पेंटिंग और डायरी की फोटो कॉपी दी गई है. इन्हें ओरिजनल कागजात, पेंटिंग और डायरी नहीं दी जा सकती है.