ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निर्भया के दोषियों की कल नहीं होगी फांसी, कोर्ट ने अगले आदेश तक...

निर्भया के दोषियों की कल नहीं होगी फांसी, कोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

31-Jan-2020 05:39 PM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. निर्भया के दोषियों को कल फांसी नहीं हो पाएगी. फांसी पर अगले आदेश तक पटियाला कोर्ट ने रोक लगा दी है.

पटियाला हाउस कोर्ट में आज विनय की ओर से दाखिल याचिका में राष्ट्रपति के पास दया याचिका लंबित होने के आधार पर फांसी पर रोक लगाने की अपील की गई है. वही, दोषी पवन के नाबालिग होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी. पवन की ये याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी. 

1 फरवरी को होने वाली थी फांसी

कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को 17 जनवरी को नया डेथ वारंट जारी किया था. चारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी तय था. लेकिन एक बार फिर चारों की फांसी टल गई है. बता दें कि निर्भया के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फांसी पर लटकाने पर स्टे लगा दिया था. जिसके कारण चारों को दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता था. जिसके बाद नया डेथ वारंट जारी हुआ था.


जो दोषी चाह रहे है वही हो रहा

फांसी पर एक बार फिर रोक लगाए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी गुस्से में हैं. आशा ने कहा कि जो चारों दोषी चाह रहे हैं वही हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या सरकार का मन बदल गया है. आशा देवी ने कहा कि किस कारण चारों को फांसी पर नहीं लटकाया जा रहा है. कोर्ट में एक दोषी के वकील ने मुझे चैलेंज किया था कि 1 फरवरी को किसी को फांसी नहीं होगी और वही आज हुआ है.